Crocodile in Chambal river
1 भारत में मगरमच्छों के सिर्फ 3 प्रजातियाँ ही पायी जाती हैं: 1 खारे जल का मगरमच्छ (Saltwater crocodile) 2 मगरमच्छ (Marsh crocodile) 3 घड़ियाल (Gharial / Fish-eating crocodile) 1 खारे जल का मगरमच्छ (Saltwater crocodile) बंगाल की खाड़ी से लगे समुद्री तटों जैसे ओड़िशा, पश्चिम बंगाल और तमिल नाडु में पाए जाते हैं। ये भारत के पूर्वी समुन्द्री तटों से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक पाए जाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) के अगस्त 1996 के आकलन के अनुसार संकटग्रस्त प्रजातियों की “रेड डाटा सूची” / लाल सूची में इसे “संकटमुक्त (Least Concern या LC)” श्रेणी मे रखा गया है। खारे पानी के मगरमच्छ को भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के सूची 1 के तहत संरक्षित किया गया है। Saltwater crocodile खारे जल का मगरमच्छ 2. मगरमच्छ (Marsh crocodile) मगरमच्छ पूरे भारत में साफ जल के स्रोतों जैसे झील, तालाब तथा मंदगति वाली नदियाँ, दलदली भूमि और कच्छ भूमि में पाए जाते हैं। ये भारत, ईरान, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पाए जाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUC...